हाई कोर्ट में तीन दिनों का होली अवकाश, 9 मार्च को खुलेगा
बिलासपुर। होली पर्व पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 4 से 6 मार्च तक अवकाश रहेगा। 7 मार्च शनिवार व 8 मार्च रविवार होने के कारण 9 मार्च से नियमित कामकाज प्रारम्भ होगा। 28 फरवरी को अवकाश के दिन कोर्ट लगाकर एक अवकाश को एडजेस्ट किया गया है। इस प्रकार राज्य शासन ने 4 को रंग पर्व पर अवकाश घोषित किया है।
