चीफ जस्टिस ने हाई कोर्ट अधिवक्ता संघ के टेलीफोन डायरेक्ट्री का उद्घाटन किया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ बिलासपुर द्वारा पूर्व कार्यकारणी वर्ष 2025 के द्वारा बनाई गई टेलीफोन डायरेक्टरी का उद्घाटन नवीन सभागार भवन में मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति संजय के अग्रवाल तथा संजय एस अग्रवाल की उपस्थिति रही, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सहित निवर्तमान सचिव वरुणेंद्र मिश्रा,समीर सिंह,ईश्वर जायसवाल,शुभम वर्मा सहित पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल एवं संपूर्ण कार्यकारिणी के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज परांजपे,आशीष श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, हरिशंकर पटेल,धर्मेश श्रीवास्तव,अमित सिंह, मैडम नीलू सिंह मधुनिशा सिंह, संध्या राव, श्री गगन तिवारी, रतन पुष्टि एवं अन्य अधिवक्ताओं के साथ ही उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों की उपस्थित रही इस तारतम्य में कई अधिवक्ता साथियों का जिन्होंने ने अधिवक्ता संघ के हित में कुछ योगदान रहा उनका सम्मान मोमेंटो प्रदान कर किया गया एवं संघ कार्यालय में कार्यरत लिपिक श्री रफीक खान जी को भी विदाई कर सम्मान दिया गया कार्यक्रम का समापन आभार गौतम खेत्रपाल उपाध्यक्ष (वरिष्ठ ) के द्वारा किया गया ।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *