स्पा सेंटर की संचालिका एवं मैनेजर पर जबरन अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाने का आरोप
00 सिविल लाइन पुलिस ने मामले को जांच में लिया
बिलासपुर। सत्यम टॉकीज चौक में स्थित स्पा सेंटर संचालक व मैनेजर पर सेंटर में काम करने वाली महिला ने अनैतिक काम करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाई है। सिविल लाइन पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
पीड़िता ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर की संचालिका पूजा ढकाल एवं मैनेजर नीरू तमंग द्वारा उस पर जबरन अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाया गया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा सहयोग नहीं करने पर बदनाम करने एवं परिवार को नुकसान पहुँचाने की धमकी दी गई। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि उसे मासिक वेतन पर कार्य पर रखा गया था, परंतु बाद में उसकी इच्छा के विरुद्ध अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए बाध्य किया जाने लगा।
उक्त शिकायत पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर धारा 143(1)(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3(5) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। मामले में पीड़िता के कथन, उपलब्ध साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर जांच जारी है
