हाई कोर्ट बार चुनाव, 19 जनवरी को नामांकन व 5 फरवरी को मतदान

बिलासपुर। हाईकोर्ट बार एसोसियेशन चुनाव के लिये आज शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आगामी 5 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती अगले ही दिन 6 फरवरी को कराई जायेगी। 15 दिसंबर को बकाया शुल्क जमा करने के बाद 17 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा

प्रशासक ने आज दोपहर बाद अधिसूचना जारी कर निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सदस्यों के लिए दावा आपत्ति दो जनवरी से 5 जनवरी तक की जा सकेगी । 9 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची आएगी। नामंकन पत्रों का वितरण 12 से 16 जनवरी तक किया जाएगा । अंतिम बार 19 जनवरी को नामांकन जमा किये जा सकेंगे। जांच के बाद उमीदवारों की प्रारम्भिक सूची 21 जनवरी को प्रकाशित होगी , इसके बाद 23 जनवरी शाम तक अपने नाम वापस लिए जा सकेंगे। उमीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 27 जनवरी को होगा। पांच फरवरी का दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान के लिए निर्धारित किया गया है । मतों की गिनती 6 फरवरी को की जाएगी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र 10 फरवरी को शाम 4 बजे मिलेंगे ।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed