मस्तूरी गोलीकांड, षडयंत्र में शामिल अकबर खान गिरफ्तार
बिलासपुर। मस्तूरी गोलीकांड में पुलिस ने वारदात के मुख्य षणयंत्र रचने वाले बिलासपुर के कांग्रेस नेता अकबर खान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में अबतक पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गत मंगलवार की शाम को मस्तूरी जनपद कार्यालय के पास अपने साथियों के साथ बैठे नितेश सिंह पर बाइक सवार नकाबपोश ने फारिग किया। इसमें दो लोग घायल हुआ है। एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की। 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में उपयोग हुआ एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल व एक नग कारतूस जप्त किया था। आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। इसमें साजिश में कांग्रेस नेता अकबर खान के शामिल होने की जानकारी मिली। कई जगह के सीसीटीवी फुटेज देखने मे इसकी पुष्टि हुई। वारदात के पहले अकबर खान व देवेश सुमन नजर आए। साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने आॅपराधिक षडयंत्र में शामिल 01. देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन पिता राजकुमार सुमन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी 02.अकबर खान पिता गुलाब जान खान उम्र 53 वर्ष निवासी शिव विहार, मोपका चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा
02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा
03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी
04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर
05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी बिलाासपुर
06. ब्रायनजीत उर्फ आरजू पिता स्व बलराम अनंत उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी
07. 01 विधि से संर्घषरत किशोर।
जप्त सामग्री
01. देशी पिस्टल 03 नग,
02. देशी कट्टा 02 नग,
03. मैगजीन 06 नग।
04. जिंदा कारतुस 05 नग।
05. फायर आर्म्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)
06. मोबाईल फोन 05 नग।
