चपोरा के जंगल में जुआ खेल रहे बिलासपुर के 10 जुआरियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने जंगल में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे बिलासपुर के 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर नगद रकम 83 हजार रु, 5 मोटर साइकिल, मोबाइल, एक बोरी पानी पाउच, कम्बल जप्त किया है।

रतनपुर पुलिस को 10 अगस्त को  सूचना मिली कि ग्राम चपोरा चॉपी बॉध के पास जंगल में भारी संख्या में जुआरियों का जमघट लगा है।

वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर ग्राम चपोरा चॉपी बॉध के जंगल में रेड कार्यवाही की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे10 जुआड़ी को जुआ खेलते हुये पकड़ा। पुलिस ने जुआ खेलने वाले 1. अमित कुमार वाल्मिकी निवासी गोडपारा बिलासपुर, 2. शाहिद कुरैशी निवासी खपरगंज बिलासपुर, 3. गुलशन नामदेव निवासी मसानगंज बिलासपुर, 4. शहबाज खान निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर, 5. आशीष कुमार निवासी तालापारा बिलासपुर, 6. नितेश नागदोने निवासी अबेडकर नगर  बिलासपुर, 7. मोहम्मद सलीम शेख निवासी तालापारा बिलासपुर, 8. गोलु कुमार ऊर्फ लक्ष्मीनारायण निवासी मगरपारा बिलासपुर, 9. संतोष कुमार पाण्डेय निवासी पुलिस लाईन महिला थाना के पीछे बिलासपुर, 10. शेख अख्तर हुसैन निवासी ईदगाह चौक बिलासपुर का होना पाया गया जिनके कब्जे से नगदी रकम 83030 रूपये, 1-1 नग मों. फोन, 05 नग मोटर सायकल 52 पत्ती ताश, एक कबंल व एक बोरी पानी पाऊच जुमला कीमती करीबन 333030 रूपये को जप्त कर उक्त जुआड़ियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. बंजारे, मेलाराम कठौतिया, सउनि उमेश उपाध्याय, पवन सिंह, प्र.आर. बलदेव सिंह, गजेन्द्र सिंह, दिनेश कांत, आर. सुदर्शन मरकाम, रामकुमार साहू, धनराज कुम्भकार, गोविंदा जायसवाल, बिजेन्द्र रात्रे, देवानंद चंद्राकर, पंचराम रजक, कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed