चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल को स्थाई जज के पद की शपथ दिलाई
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने सोमवार की सुबह 10.30 बजे कोर्ट हाल नम्बर एक में जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में स्थायी जज के पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हाई कोर्ट के सभी जस्टिस उपस्थित थे।
जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल 2 अक्टूबर 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अतिरिक्त जज के पद में नियुक्त हुए थे।
सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने जस्टिस श्री अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी जज नियुक्त करने की अनुशंसा की थी। 7 अगस्त को राष्ट्रपति ने नियुक्ति आदेश जारी किया। 10 अगस्त को राज्यपाल ने नियुक्ति के सम्बंध में वारंट जारी किया। हाई कोर्ट रजिस्ट्री को आदेश प्राप्त होने के बाद आज 11 अगस्त को ओवेशन हुआ।
जस्टिस श्री अग्रवाल का जन्म भाठापारा में 31 जुलाई 1968 को हुई। पिता डॉ जीपी अग्रवाल रिटार्यड सर्जिकल स्पेशलिस्ट थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रायपुर एवं बिलासपुर में हुई। उन्होंने राजनांदगांव के गोरमेंट डिग्री कॉलेज से बीएससी करने के बाद यहीं से 1991 एलएलबी व सितंबर 1992 से बिलासपुर जिला न्यायालय सहित विभिन्न अदालतों में वकालत किए। वर्ष 2000 से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस प्रारंभ किए। सिविल एवं क्रिमनल मामले सहित अन्य प्रकरण में उन्हें विश्ोषज्ञता है। राज्य के शासकीय अधिवक्ता सहित विभिन्न संगठनों के भी वे पेनल लॉयर रहें।
