जस्टिस रविन्द्र कुमार का स्थाई जज के पद में ओवेशन आज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के पद में पदस्थ जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल को स्थाई जज नियुक्ति करने सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम से मंजूरी एवं राष्ट्रपति भवन से अनुमादन होने के बाद सोमवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के कोर्ट हॉल नंबर एक में उनका स्थाई जज के पद में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है।
जस्टिस अग्रवाल की 2 अक्टूबर 2023 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अतिरिक्त जस्टिस के पद में नियुक्ति हुई थी। डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक अतिरिक्त जस्टिस के पद में न्यायदान के बाद उनकी स्थाई जस्टिस के पद में पदस्थ नियुक्ति हुई है। जस्टिस अग्रवाल का जन्म भाठापारा में 31 जुलाई 1968 को हुई। पिता डॉ जीपी अग्रवाल रिटार्यड सर्जिकल स्पेशलिस्ट थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रायपुर एवं बिलासपुर में हुई। उन्होंने राजनांदगांव के गोरमेंट डिग्री कॉलेज से बीएससी करने के बाद यहीं से 1991 एलएलबी व सितंबर 1992 से बिलासपुर जिला न्यायालय सहित विभिन्न अदालतों में वकालत किए। वर्ष 2000 से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस प्रारंभ किए। सिविल एवं क्रिमनल मामले सहित अन्य प्रकरण में उन्हें विश्ोषज्ञता है। राज्य के शासकीय अधिवक्ता सहित विभिन्न संगठनों के भी वे पेनल लॉयर रहें।
