उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु तुल्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया
इन्होंने विधि व्यवसाय में 50 वर्ष पूर्ण कर लिए
बिलासपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ एवं अधिवक्ता परिषद उच्च न्यायालय इकाई के संयुक्त तत्वाधान में 10 जुलाई को उच्च न्यायालय स्थित सभागार में वरिष्ठ अधिवक्तागण सर्वश्री ऐन के चटर्जी ,के ए अंसारी , हरि भगत अग्रवाल, गोविंद राम मिरी , सोमनाथ वर्मा ,अरूण आठआठले, किशोरे भारत , ए कुमार , बी पी गुप्ता, एम डी शर्मा , जिन्होंने वकालत के व्यवसाय में 50 वर्ष पुर्ण कर लिए हैं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता वी वी एस मूर्ती जो कि 50 वर्ष का विधि व्यवसाय पूर्ण कर चुके गुरु तुल्य वरिष्ठ अधिवक्ता गण का तिलक लगाकर एवं शाल, श्रीफल भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया उसके पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल के द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया । अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रान्त के संस्थापक सद्स्यों में से एक सीनियर एडवोकेट वी वी एस मूर्ती जी का आशीर्वचन प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के उच्च न्यायालय इकाई के मंत्री शिखर शर्मा ने एवं सह संचालन वरुणेन्द्र मिश्रा (सचिव अधिवक्ता संघ)द्वारा किया गया और आभार
समीर सिंह ने व्यक्त किया। दोपहर से ही बारिश हो रही थी और कार्यक्रम के कुछ देर पहले झमाझम तेज बारिश होने के बावजूद सभी आमंत्रित वरिष्ठ अधिवक्ता समय पर पहुँचे । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण शामिल हुए। उक्त जानकारी उमाकांत सिंह चंदेल अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ बिलासपुर ने दी।
