सकरी पुलिस ने शातिर चोरो को  गिरफतार किया

 आरोपियो द्वारा पांच अलग अलग  स्थानो मे किए गए चोरी का किया खुलासा हुआ

गिरफ्तार आरोपी

01-महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति पिता राम कुमार प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास बंधवापारा सकरी जिला बिलासपुर

02-जालेश्वर उर्फ जल्लू पाल पिता गोविंद पाल उम्र 32 वर्ष साकिन बजरंगपारा सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

17-05-20025 को प्रार्थी सनत कुमार बंजारे पिता प्रेमदास बंजारे उम्र 30 वर्ष साकिन आसमा सिटी सकरी, थाना में  रिपोर्ट दर्ज कराया कि गायत्री मंदिर के पास दुकान से अज्ञात आरोपियो द्वारा ताला तोडकर लोहे के चादर, एंगल, पाईप चोरी कर ले गए है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । सकरी क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियो पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह द्वारा चोरो को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)

राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की पता  तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया था । मुखबीर सूचना पर संदेही जालेश्वर उर्फ जल्लू पाल एवं महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति को थाना तलब कर पूछताछ किया गया, आरोपियो द्वारा पहले पुलिस को गुमराह  किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आरोपी जालेश्वर ऊर्फ जल्लू द्वारा बताया कि दिनांक 14-05-2025 को वह अपने साथी मोनू प्रजापति के साथ मिलकर गायत्री मंदिर के पास मेन रोड सकरी के वेल्डींग दुकान फनी्रचर दुकान में रखे लोहे के चादर, एंगल, पाईप को अपने आटो में भर कर चोरी करना तथा अपने साथी मोनू प्रजापति के साथ मिलकर दिनांक 15-16 मई की दरम्यानी रात्रि भवानी ढाबा के सामने से बिजली का तार, पुराना टुल्लू पम्प तथा होली त्यौहार के रात में सरस्वती शिशु मंदिर से चावल, दाल, कुर्सी, पंखा, तथा होली त्यौहार के दुसरे दिन रात्रि में उस्लापुर साई नगर के निमार्णाधीन मकान में चोरी करने दीवाल फांद कर घुस रहे थे उसी दौरान घर के लोग जाग जाने से वहां से भाग जाना तथा होली त्यौहार के चार पांच दिन पहले वन चेतना के सामने ठेला का ताला तोडकर सिगरेट, गुटका, चाकलेट, कोलड्रींक तथा नगदी रकम चोरी करना बताया गया । आरोपियो के निशान देही पर चोरी गए मशरूका लोहे के प्लेट, एंगल, पाईप, चाकलेट डिब्बा, कुर्सी टूल्लू पम्प  एवं ताला तोडने का राड को जप्त किया गया ।

विशेष योगदान – निरीक्षक प्रदीप आर्य, उनि हेमंत आदित्य, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, धर्मेन्द्र राजपूत, आर-सुमंत कश्यप,  आशीष शर्मा,

000

दर्ज अपराध

…अपराध क्र  132/2025     धारा  331(4),305(ए) बीएनएस

अपराध क्र  153/2025     धारा  331(4),305(ए), 62 बीएनएस

अपराध क्र  155/2025     धारा  331(4),305(ए) बीएनएस

अपराध क्र  293/2025     धारा  331(4),305(ए) बीएनएस

अपराध क्र  294/2025     धारा  331(4),305(ए) बीएनएस

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed