महिला रेल कर्मी की संदिग्ध मौत, अस्पताल के मेमो पर पुलिस ने मर्ग कायम किया
बिलासपुर। रेलवे वाणिज्यिक विभाग में कमर्शियल निरीक्षक के पद में कार्यरत महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थित में मोत हो गई। रेलवे अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी विनीता साहनी की स्पोर्ट्स कोटा में बिलासपुर जोन में नियुक्ति हुई थी। वह हरियाणा की मूल निवासी थी। शनिवार की सुबह वह एक परिचित के साथ रेलवे अस्पताल गई थी। उसने डॉक्टर से कंधा नहीं उठने की शिकायत की। अस्थि रोग विशेषज्ञ ने जांच व एक्सरा रिपोर्ट के बाद बताया कि उनका कंधा खिसक गया है। दोपहर को उसका पति अस्पताल आया जो कि शहर में जिम चलाता है, अपने साथ उसे घर ले गया। घर ले जाने के कुछ देर बात पति ने फोन कर उसके सहकर्मी को बताया कि वह श्वास नही ले रही। इस पर परिचित ने कहा अस्पताल ले कर आयो। पति ने कहा आप आजाये फिर अस्पताल जायेगे। परिचित जब मोके में पहुचा तो देखा कि पड़ोसी उसे गाड़ी में डाल रहे थे। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। इस पर पति शव को देने की मांग की। डॉक्टर ने शव देने से इंकार कर पुलिस को सूचना दी। अस्पताल के मेमो पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
अधिकारी पर आरोप
इस मामले में मृतका के पति ने रेल अधिकारी पर कथित रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पीएम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होने की संभावना है। मृतका के परिवार वालो के आने के बाद शव का पीएम कराये जाने की बात कही जा रही है।
