हावड़ा-मुंबई सुरफास्ट एक्सप्रेस चक्रधरपुर के पास पटरी से उतरी
रेल यातायात बाधित, रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल में 12810 हावड़ा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस चक्रधरपुर के पास देर रात पटरी से उतर गईं। हादसा के बाद इस मार्ग में रेल यातायात ठप हो गया है। रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। हादसा में कितने यात्री घायल है इसकी पुष्टि नहीं कि गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 9201979588 व 9752088444 हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इसके अलावा जोन के हावड़ा मुंबई खण्ड के सभी स्टेशन में हेल्प डेस्क खोला गया है।
दुर्घटना के कारण यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही वही कुछ गाड़ियों को रद्द किया गया है।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी 12262 हावड़ा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जेसीओ 30.07.24 खड़गपुर – भद्रक – खुर्दा रोड – अंगुल – झारसुगुड़ा रोड – आईबी मार्ग
12130 हावड़ा – पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 29.07.24 सीनी – केंदुझारगढ़ – पुरुलिया – हटिया – नीमडीह – राउरकेला
12834 हावड़ा – अहमदाबाद जेसीओ 29.07.24 चांडिल – पुरुलिया – हटिया – राउरकेला के रास्ते।
18477 पुरी – योग नगरी ऋषिकेश जेसीओ 29.07.24 चांडिल – बोकारो स्टील सिटी – गोमो के रास्ते।
18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार जेसीओ 28.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते।
12859 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – हावड़ा जेसीओ 29.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते।
12833 अहमदाबाद – हावड़ा जेसीओ 28.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते।
13287 दुर्ग-आरा जेसीओ 30.07.24 वाया राउरकेला-नीमडीह-मुरी-कोडरमा-बोकारो स्टील सिटी-गोमो-आसनसोल।
13288 आरा-दुर्ग जेसीओ 29.07.24 आसनसोल-गोमो-बोकारो स्टील सिटी-कोडरमा-मुरी-नीमडीह-राउरकेला के रास्ते चलाई जा रही है।
रास्ते में रदद् की गई गाड़ी
18110 इतवारी – टाटानगर जेसीओ 30.07.24 बिलासपुर में शॉर्ट टर्मिनेट (बिलासपुर – टाटानगर के बीच रद्द)।
18109 टाटानगर – इतवारी जेसीओ 30.07.24 बिलासपुर से शुरू (टाटानगर – बिलासपुर के बीच रद्द की गई है।