सहकारी बैंक अध्यक्ष के कामकाज पर हाईकोर्ट की रोक,
० 15 दिसंबर 2025 का आदेश अगली सुनवाई तक स्थगित
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, सरगुजा के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह के काम करने पर कोर्ट ने 15 दिसंबर 2025 के आदेश के प्रभाव एवं संचालन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है
गत 26 नवंबर को याचिकाकर्ता दुर्गा चरण सिंह की ओर से अधिवक्ता भास्कर प्यासी ने तर्क प्रस्तुत कर अध्यक्ष की नियुक्ति को अवैधानिक होना बताया। याचिका में यह कहा गया कि नव नियुक्त अध्यक्ष ने बैंक का कर्ज नहीं चुकाया है।
मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत के तौर पर 15 दिसंबर 2025 के विवादित आदेश के प्रभाव और संचालन को अगली सुनवाई की तारीख तक स्थगित कर दिया। कोर्ट ने मामले को चार सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने मामले में शासन, अध्यक्ष सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है।
