• काले दिवस के रूप में याद किए गए 25 जून का आपातकाल*
    *भाजपा कार्यलय में मीसा बंदियों का किया गया अभिनंदन*
    *एक वंशीय परिवार की सत्ता को स्थापित रखने लगाई गई इमरजेंसी-सुशांत*

    बिलासपुर। आज भाजपा कार्यालय में आयोजित आपातकाल दिवस पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रताओं को संबोधित करते हुए बताया कि देश को आज भी याद है कि लोकतत्र की दुहाई देने वाली पार्टी कांग्रेस ने कैसे संवैधानिक मर्यादाओं को अपने पैरो तले कुचलते हुए 25 जून 1975 को आपातकाल लागू कर दिया था जनसंघ ही नही बल्कि सभी विपक्षी पार्टियों के हजारों लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हे जेल के सलाखों में डाल दिया जिससे देश के भीतर एक वंशिय परिवार को गैर संवैधानिक रीति से सत्ता में काबिज रहने का अधिकार प्राप्त हो श्री शुक्ला ने बताया कि पूरे देश को कारागृह में तब्दील कर दिए गए मीडिया और अन्यान्य सामाजिक संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया प्रसारणो पर निगरानी रखी गई और गांधी परिवार के उत्तराधिकारियों की मनमानियों का दौर चला राजनीतिक शिष्टाचार को ताक में रखकर भ्रष्टाचार के खेल खेले गए देश के युवाओं को इसकी जानकारी होना चाहिए कांग्रेस के काले करतूतें छुपाए नहीं जा सकती सभा को गोवर्धन गुलहरे र्भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भी संबोधित किया
    भाजपा कार्यालय में मीसा बंदियों और उनके परिवार के लोगो का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया
    आभार वाचन युवामोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने किया इस अवसर पर दत्ता त्रिपुरवार लोकतंत्र सेनानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन गुलहरे जिलाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी निखिल केशरवानी जिलाध्यक्ष भाजयुमोदीपक सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो बृजेन्द्र शुक्ला शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक सहित युवामोर्चा कार्यक्रता सामाजिक संगठन के लोग मीसा बंदि परिवार के लोग उपस्थिति थे।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *