सिटी कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया
बिलासपुर। आधीरात 01.30 बजे घर में घुसकर बुरी नियत से महिला का हांथ पकडकर शरीर को छूने व मना करने पर मां बहन की अश्लील गली गाली गुप्तार करते हुए गले को दबाने के आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी महिला 6 नवम्बर की रात घर मे सोई हुई थी। रात 1.30 बजे कतियापारा निवासी प्रशांत श्रीवास उर्फ राजा पिता राजेश श्रीवास उम्र 20 घर मे घुसकर बदनीयती से हाथ पकड़कर खिंचने लगा व छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध की तो आरोपी गला दबाकर माँ बहन की गली दिया। हल्ला करने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने सिटी कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को क कतियापार से दबिश देकर पकडा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार है। आरोपी प्रशांत श्रीवास उर्फ राजा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
