आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की  हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

 बिलासपुर।रेलवे स्टेशन और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्टेशन से लगे आरपीएफ कॉलोनी इलाके में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या से हड़कंप मच गया। मृतक बिहार के आरा जिले का रहने वाला नरेश कुमार गुप्ता था, जो पिछले करीब दो साल से बिलासपुर में रहकर  सुपरवाइजर और चौकीदारी का काम कर रहा था। हत्या के बाद एफएसएल और डॉग  स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर  साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पुलिस अब हत्या की वजह और  आरोपियों की तलाश में जुटी है।

तोरवा थाना क्षेत्र स्थित आरपीएफ कॉलोनी की हैं… जहां पानी टंकी के पास रेलवे ठेकेदार के कर्मचारी नरेश कुमार गुप्ता की हत्या कर दी गई। नरेश बिहार के आरा जिले के सोनभठा  गांव का रहने वाला था और पिछले करीब दो साल से यहां  बजरंग कंस्ट्रक्शन के लिए सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा था। ठेकेदार के मुताबिक नरेश उसके गांव का ही युवक था, जिसे काम के लिए  बिलासपुर लाया गया था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके  पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के  आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ  संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। संदिग्धों की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। अब इस वारदात ने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर भी  सवाल खड़े कर दिए हैं।  जिस इलाके में आरपीएफ, जीआरपी  और तोरवा थाना पुलिस की निगरानी  रहती है, उसी स्टेशन से लगे इलाके में  हत्या जैसी गंभीर वारदात हो जाती है और इसकी भनक सुरक्षा एजेंसियों को समय  रहते नहीं लगती।फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे चोरी की नीयत थी या फिर कोई आपसी रंजिश, इस एंगल से भी जांच कर रही है।  सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले  साक्ष्य और अन्य सुरागों के आधार पर  पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।  फिलहाल इस हत्या की असल वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। लेकिन आरपीएफ कॉलोनी जैसे संवेदनशील इलाके में हुई इस हत्या ने रेलवे स्टेशन के आसपास सुरक्षा, निगरानी और  पुलिस-रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय पर जरूर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों  तक कब पहुंचती है और हत्या की असली वजह क्या सामने आती है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed