हाईकोर्ट
ने प्रदेश के 20 जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर नियुक्त किया
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के पर्वू रजिस्ट्रार जनरल ने 20 कोर्ट मैनेजर एवं अकास्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति आदेश जारी किया है। रिक्त पदों के लिए कुछ माह पूर्व आवेदन आमंत्रित कर परीक्षा आयोजित किया गया था। इस संबंध में हाईकोर्ट वेब साइट में नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। सभी नियुक्तियां 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के अधिन है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोर्ट मैनेजर, अकास्मिकता निधि से वतन पाने वाले कर्मचारी के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था।आवेदनों की जांच उपरांत पात्र उम्मीदवारों की परीक्षा आयोजित किया गया। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों की चयन सूची जारी की गई। भर्ती प्रक्रिया पूरा होने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने 25 अगस्त को नियुक्ति आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में हाईकोर्ट स्थापना पर कोर्ट मैनेजर के पद में अंकित कुमार झा को हाईकोर्ट में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उदयन दुबे को दुर्ग जिला न्यायालय, संयोगिता सिंह को कमर्शियल कोर्ट रायपुर, रमाकांत पटेल को अंबिकापुर जिला कोर्ट, विरज कुमार देवांगन को कोरबा जिला कोर्ट, राहूल वर्मा को कोरिया जिला कोर्ट, अभिजीत रथ को महासमुंद जिला कोर्ट, प्रवीण कुमार को रामानुजगंज जिला कोर्ट, आशुतोष कुमार को बेमेतरा जिला कोर्ट, निधि नागवंशी को बिलासपुर जिला कोर्ट, रिचा पाठक को धमतरी जिला कोर्ट, विजय कुमार साहू को कवर्धा जिला कोर्ट, मनोज कुमार सिंह को रायपुर जिला कोर्ट, प्रतिभा लकड़ा को कांकेर जिला कोर्ट, बाम्पी दुबे को राजनांदगांव जिला कोर्ट, कोमल भोई को जगदलपुर जिला कोर्ट, शैलेन्द्र सिंह भास्कर को दंतेवाड़ा जिला कोर्ट, कमलेश कुमार गोरकर को कोंडागांव जिला कोर्ट, देवेंद्र भगत को सूरजपुर जिला कोर्ट एवं गोपाल सिंह नेताम को जशपुर जिला कोर्ट में कोर्ट मैनेजर के पद में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अकास्मिकता निधि से भर्ती होने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के रिक्त पदों के लिए 19 आवेदकों का प्यून के पद में नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। नियुक्त उम्मीदवारों को पदभारग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। हाईकोर्ट के वेब साइड में नियुक्ति से संबंधित सभी जानकारी दी गई है।
