महाधिवक्ता विवेक शर्मा का नाम वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित करने का प्रस्तावित
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के पद के लिए अधिवक्ता विवेक शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने 25 अगस्त 2026 को इस संबंध में सूचना जारी की है। सूचना में कहा गया है कि, फुल कोर्ट के प्रस्ताव के अनुसरण में महाधिवक्ता विवेक शर्मा का नाम वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित करने के लिए प्रस्तावित किया गया है* छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम) नियम 2025 के नियम 6 (6) के अनुसार प्रस्तावित पदनाम के संबंध में अन्य हितधारकों से सुझाव और विचार आमंत्रित किए गए हैंइच्छुक पक्ष अपने सुझाव अथवा विचार 31 अगस्त 2026 तक हाईकोर्ट सचिवालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त सुझावों और विचारों पर विचार नहीं किया जाएगा उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने विवेक शर्मा को नवंबर 2025 में राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।
