जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट तबादला

बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति एवं उड़ीसा हाई कोर्ट के दो जस्टिस का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें उड़ीसा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट तबादला किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस वी कामेस्वर राव को पटना हाई कोर्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रविन्द्र वी घुगे को कोलकोता, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस के पद में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार उड़ीसा हाई कोर्ट के जस्टिस मनाश रंजन पाठक का गुजरात व जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट तबादला किया गया है।

जस्टिस के.आर.मोहपात्रा का जन्म 18 अप्रैल 1965 में हुआ है। उनका परिवारक बैकग्राउंड भी न्याय के क्षेत्र से है पिता स्व सरत चंद्र मोहपात्रा में सेवानिवृत्त जस्टिस रहे। विधि की शिक्षा प्राप्त करने के बाद 1988 से वकालत व्यवसाय से जुड़े। उड़ीसा सरकार व केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग व संस्थाओं के काउंसिल रहे। 17 अप्रैल 2015 को उन्हें उड़ीसा हाई कोर्ट का जस्टिस नियुक्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय एस अग्रवाल व जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल से सेवानिवृत्त हो रहे है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *