हिडको बिलासपुर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष बने
00 उच्च न्यायिक संवर्ग के अधिकारियों 4 अधिकारियों का तबादला
बिलासपुर। विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अनुशंसा पर हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय से प्रदेश के चार उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों को तबादला आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के वेब साइड में आदेश जारी किया गया है।
रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट ट्रांसपोर्ट अपीलेंट ट्रिब्यूनल के प्रोसाइंडिंग ऑफिसर श्रीमती सुमन एक्का को प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय दुर्ग, एवं पंकज कुमार सिन्हा विश्ोष न्यायाधीश एट्रोसिटी एक्ट रायपुर को द्बितीय अतिरिक्त प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार रायपुर में पदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट रायपुर सांतनू कुमार देशलहरे को अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत रायपुर तथा अंबिकापुर में पदस्थ षष्ठम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनक कुमार हिंडको को बिलासपुर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष के पद में पदस्थ किया गया है। अधिकारियों को 9 जुलाई तक नए पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
