जस्टिस रजनी दुबे का विदाई समारोह 29 को
बिलासपुर। जस्टिस रजनी दुबे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 8 वर्ष तक न्यायदान करने के उपरांत 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हो रही हैं। सोमवार 29 जून को चीफ जस्टिस के कोर्ट हाल में उनका विदाई समारोह रखा गया है।
जस्टिस रजनी दुबे का जन्म जबलपुर में 30 जून 1964 में हुआ है। मंडला गोरमेंट डिग्री कॉलेज से ग्रेज्युशन करने के बाद उन्होंने जबलपुर लॉ कालेज से एलएलबी करने के बाद 1987 से विधि व्यवसाय में आई। 1990 में सिविल जज के पद में चयनित हुई। उन्होंने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला न्यायालय में जिला न्यायाधीश के पद में अपनी सेवा प्रदान की। हाईकोर्ट में रजस्ट्रिार विजलेंस के पद में कार्य किया। 18 जून 2018 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अतिरिक्त जस्टिस के पद में नियुक्ति हुई। 11 मई 2020 को उन्हें हाईकोर्ट में स्थाई जज के पद में पदस्थ किया गया। लगभग 8 वर्ष तक हाईकोर्ट में जस्टिस के पद में अपनी सेवा देने के उपरांत 30 जून को सेवानिवृत्त हो रही है।
