हाईकोर्ट में लाइब्रेरी सहायक के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लाइब्रेरी सहायक के रिक्त 20 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन रजिस्ट्रार जनरल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बोदरी के पद में 20 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक स्वीकार किया जाएगा।
रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय से जारी विज्ञापन के अनुसार रिक्त 20 पदों में 10 पद 3 महिला सहित अनारक्षित वर्ग के लिए है। एससी वर्ग के लिए 3 पद, एसटी वर्ग 1 महिला सहित 4 पद, ओबीसी 3 पद सहित कुल 20 पद रिक्त है। इस रिक्त पदों में 2 पद एसिड अटैक, दिव्यांग के लिए रखा गया है। आरक्षण का लाभ छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को दिया जाना है। आयु 21 से 30 वर्ष है, किन्तु छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए 4० वर्ष है। इसके साथ ही शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्ग को आयु में अलग से छूट प्रदान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगा पहले चरण में रिटर्न एक्जाम एवं दूसरे चरण में स्कील टेस्ट लिया जाएगा। हाईकोर्ट के वेब साइट में पूरा विज्ञापन, शर्तें, आयु सहित आवेदन का प्रारूप जारी किया है। श्ौक्षणिक योग्यता में आवेदक के पास किसी मान्यता प्रा’ विश्व विद्यालय का लाइब्रेरी साइंस में डिग्री होना अनिवार्य है।
