भरोसे में लेकर रिश्तेदार युवक ने अशिक्षित बुजुर्ग महिला की संपत्ति हड़प लिया
बिलासपुर। अभागी बुजुर्ग के पति की 26 वर्ष पहले मौत हो गई, एक बेटी व तीन बेटो को किसी तरह पाली पर दुर्भाग्य ने उसका पीछा नहीं छोड़ा तीनों बेटो की असमय मौत हो गई। बुजुर्ग के बदकिस्मती का लाभ लेने रिश्तेदार ने पहले उसका भरोसा जीता व धीरे धीरे बैंक में जमा लाखो रुपये हड़पने के बाद मंडी में पंजीयन करने के नाम पर उसकी 6 एकड़ से अधिक जमीन अपने नाम करा लिया। इस पूरे मामले की बुजुर्ग ने बेलगहना थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस के अनुसार बेलगहना थाना क्षेत्र के ग्राम कृष्णानगर निवासी बालकुँवर बसोड़ उम्र 86 वर्ष के पति गंगाराम की 26 वर्ष पहले मौत हो गई। पति की मौत के बाद उसने टोकनी बेच कर एक बेटी व तीन बेटो को पाला। इसमें दो बेटों की मौत हो गई। तीसरा अपने मेहनत से छोटा हाथी, चार पहिया वाहन लेकर आगे बढ़ा, किन्तु उसे बीमारी ने घेर लिया। बुजुर्ग महिला के इस बदकिस्मती को लाभ में बदलने रिश्तेदार युवक फागुन प्रजापति उस समय कथित रूप से मददगार बनकर सामने आया। बीमार रमेश को अस्पताल ले जाने उसकी सेवा करने में आगे रहा। अनपढ़ बुजुर्ग उसकी कुटील चाल को समझ नही उस पर भरोसा करने लगी। उसने बुजुर्ग को झांसे में लेकर एक दिन बैंक ले गया व केवाईसी कराने के नाम पर उसका अगूंठा लगवाकर कर खाते में जमा 23 लाख रु अपने एकाउन्ट में जमा कर लिया। इसके बाद उसने बुजुर्ग को धान बेचने मंडी में पंजीयन कराने की बात कह कर कोटा ले गया। यहाँ उसने 6 एकड़ से अधिक जमीन अपने नाम करा लिया। इसी प्रकार स्व रमेश के नाम के चार पहिया वाहनों को भी अपने नाम करा लिया है। पूरे ठगी की जानकारी होने पर बुजुर्ग रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
