शर्मिला सिंघई और सुमित सिंह एडिशनल एजी
० उप महाधिवक्ता ,शासकीय अधिवक्ता भी हुए नियुक्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता और उप शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किए हैं। इस संबंध में शासन ने 26 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया है। नियुक्तियां दो वर्ष की कालावधि के लिए की गई हैं।
आदेश के अनुसार, सीनियर एडवोकेट शर्मिला सिंघई और डिप्टी एजी सुमित सिंह को अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं, सुनीता मणिपुरी और अविनाश चंद साहू। को उप महाधिवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह, अरविंद दुबे, शरद मिश्रा और एच.ए.पी.एस. भाटिया को शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि *अक्षय उप्पल* को उप शासकीय अधिवक्ता बनाया गया है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां आदेश में निर्धारित शर्तों के तहत दो वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेंगी
