ईंधन बचाने सरकारी वाहनों को अन्य अधिकारियों के साथ शेयर करने की सलाह
00 ग्रीष्म अवकाश के बाद सोमवार से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में करीब एक माह से चल रहे समर वेकेशन ख़त्म हो गया। अब यहाँ सोमवार 15 जून से सभी निर्धारित बेंचों में नियमित सुनवाई होगी। सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह की काज लिस्ट भी जारी कर दी गई है। हाई कोर्ट प्रशासन ने अधिकारी-कर्मचारियों को फिजूल खर्च को कम रोकने ऑफिस आने के लिए वाहन शेयर करने सलाह दी है।
हाईकोर्ट में गत 18 मई से समर वेकेशन शुरू हो गए थे जो करीब एक माह बाद अब समाप्त हो गये हैं * इस बीच हाईकोर्ट में आने वाले जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए हर सप्ताह अलग – अलग वेकेशन बेंचें निर्धारित की गईं थीं* इनमें सप्ताह के दो दिन डिवीजन बेंच समेत सिंगल बेंचों में भी सुनवाई होती रही , इस बीच कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी पारित किये गए* अब वेकेशन खत्म होते ही सब कुछ पहले की तरह होगा* गौरतलब है कि इससे पूर्व हाईकोर्ट प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है* समर वेकेशन के बाद सोमवार 15 जून से जब यहाँ नियमित कामकाज प्रारंभ होगा, तब कोर्ट में पुरानी व्यवस्था के तहत सुनवाई होगी। कोर्ट रूम में अधिवक्ता खुद मौजूद रहकर अपने मामलों की पैरवी करेंगे हालांकि वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी पहले की तरह लागू रहेगी। समर वेकेशन के बाद सभी कर्मचारी व अधिकारियों को नियमित रूप से दफ्तर आना होगा। वाहनों को अन्य अधिकारियों के साथ शेयर करें हाईकोर्ट प्रशासन ने अपने एक आदेश में स्पष्ट किया है कि, हालांकि पेट्रोल, डीजल आपूर्ति की स्थिति में काफी सुधार आया है, लेकिन अभी भी फिजूलखर्ची से बचना होगा। ज्यूडिशियल अफसरों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से गाड़ियां न दौड़ाएं। हाईकोर्ट और जिला न्यायपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे ईंधन बचाने के लिए जहां तक संभव हो सके, अपने सरकारी वाहनों को अन्य अधिकारियों के साथ शेयर करें।
