नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को  20 वर्ष कैद

00 तखतपुर थाना क्षेत्र की घटना,  यूपी के ईट भट्टा से पीड़िता को बरामद किया गया था,

बिलासपुर। नाबालिक को भागकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को पास्को एक्ट के तहत 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। तखतपुर थाना क्षेत्र के इस मामले में जिला एवं जिला न्यायालय में विशेष अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एफटीसी पास्को अधिनियम पीठासीन अधिकारी श्रीमती पूजा जायसवाल की अदालत ने आरोपी जयकुमार लहरे उर्फ कलुआ पिता गुहा राम लहरे को 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई । अदालत ने₹4 लाख  पीड़ित को देने का आदेश भी दिया है। न्यायालय ने इस घटना को अपराधिकृत मानते हुए टिप्पणी की है कि जिस समय नाबालिक पीड़िता को भगा कर ले जाया गया एवं अपराधी घटना की गई उसमें पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम थी। पीड़ित बच्चों के मन में उसके स्वास्थ्य विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। न्यायालय ने कहा है कि आरोपी युवक का यह कृत्य पीड़ित बच्चों के मन पर घृणित कृत्य का प्रभाव आजीवन रहेगा। स्वास्थ्य विकास पर भी पड़ेगा। घटना के समय पीड़िता की आयु 18 वर्षों से कम थी। इसलिए हमारे पास उच्च न्यायालय के विवादित निर्णय को रद्द करने और ट्रायल कोर्ट के निर्णय को बहाल करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। न्यायाधीश श्रीमती पूजा जायसवाल ने दोनों पक्षों की गवाही के बाद आरोपी जय कुमार लहरें को 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई तथा शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक मनीषा नंदी ने पैरवी की है। घटना थाना तखतपुर क्षेत्र की है। पीड़िता के पिता ने 2024 को थाना तखतपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक पुत्री को दिनांक 8 11 2024 को सुबह 11:00 बजे बिना बताए कहीं चली गई है और आज तक वापस नहीं आई है। पूछताछ के दौरान पतासाजी में रिश्तेदारी में पता चला कि किसी ने बहला-फुसलाकर कर उनकी नाबालिक बेटी को अपहरण करके ले गया है पुलिस ने अपनी विवेचना में पाया कि आरोपी ने हीं नाबालिक को भगा कर ले गया है। मौका नक्शा तैयार कर घटनास्थल का निरीक्षण कर तथा नक्शा तैयार कर पीड़िता के माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी जयकुमार लहरे ने 22/11/2024 को ईंट भट्टा उत्तर प्रदेश में इसे बहला फुसलाकर कर भगाकर ले गया था तथा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ईंट भट्टा से नाबालिक को बरामद किया तथा पीड़िता का बयान दर्ज कर 13 नवंबर 2024 को आरोपी जयकुमार लहरे को धारा 180 बीएनएस से महिला थाना को प्रतिवेदन प्रेषित कर गिरफ्तार किया गया।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed