ठाकुर छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के सचिव नियुक्त, अग्रवाल विधि अधिकारी होंगे

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने विधि एवं कार्य विभाग के आदेश पर उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है।

जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्टार विजलेंस मनीष कुमार ठाकुर को छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर संजय अग्रवाल को मानव अधिकार आयोग के संयुक्त सचिव के पद से मुक्त करते हुए आयोग में विधि अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार जिला एवं सत्र न्यायाधीश FTC अंबिकापुर चित्रलेखा सोनवानी को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *