राकेश मिश्रा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के शहर संयोजक नियुक्त
बिलासपुर। (विनोद सिंह) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की जिला संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की गयी, बिलासपुर जिला से अधिवक्ता राकेश कुमार मिश्रा को बिलासपुर जिले का शहरी जिला संयोजक नियुक्त किया गया है श्री मिश्रा पूर्व में भी जिला संयोजक के रूप में कार्य करते रहे संगठन द्वारा उनके उत्कृष्ठ कार्यों को मद्देनजर रखते हुए पुनः दायित्व प्रदान किया गया हैं। जमुना वर्मा, अनुग्रह मिश्रा व उत्कल प्रधान को सह संयोजक बनाया गया है।
