पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का झलियापुर में होली मिलन समारोह संपंन्न

बिलासपुर। मुंगेली जिला के ग्राम झलियापुर में रविवार को संतोष सिंह क्षत्रिय के निवास में रविवार को पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्थानीय फाग गीत मंडली ने फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुती देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में आयोजन संतोष सिंह क्षत्रिय ने स्वयं नगाड़ा बजा कर अपने उत्कृष्ट लोक परंपरा को कायम रखना साबित किया। होली मिलन समारोह में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला विंग अनिता जैन, प्रदेश सचिव पीआर सोनी अतिथि के रूप में उपस्थित थ्ो। इसके अलावा जिला सचिव मुंगेली जयेश सिंह, राजेश शर्मा जिला अध्यक्ष मुंगेली, पत्रकार कोमल सिंह राजपूत बेमेतरा, अंजली चंद्रवंशी कवर्धा, कमलेश शर्मा बिलासपुर, आलोक सिंह, कौशल सिंह, एमआर कश्यप, श्रीनाथ कश्यप, सतेन्द्र सिंह ठाकुर, ठाकुर भागेश्वर सिंह तखतपुर, गुलाब सिंह, पुनम ठाकुर, ललीत सिंह, ग्राम प्रमुख बलराम सिंह, बरन सिंह, डॉ भरत सिंह, बद्री सिंह राजपूत बिलासपुर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *