झाड़फूंक का टोटका बता कर ग्रामीण के घर से नकद 50 हजार रु व जेवर चोरी करने वाली महिला दो साल बाद पकड़ में आई

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा निवासी परिवार को टोनटोटका का संदेह रहा। उन्हों ने ग्राम जाली रतनपुर से झाड़फूंक के लिए पति पत्नी को बुलाया था। आरोपिया अपने पति के साथ, प्रार्थिया के घर झाड फुक करने जाकर सोने चांदी जेवर एवं नगदी रकम किया पार  आरोपिया को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थिया मनीषा कांनगो पिता अनिल कानगो उम्र 19 साल निवासी कुकदा बजरंग चैक थाना सीपत रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 08.12.2023 को रात्रि 11.45 बजे प्रार्थिया के पिताजी अनिल कानगो एवं मां गोंदा बाई कानगो के द्वारा झाड फूंक के लिए जनक राम सौंरा एवं उनकी पत्नी ग्राम जाली थाना रतनपुर सेे ग्राम कुकदा आये थे झाड फूंक के दौरान एक पेटी मे नगदी रकम पचास हजार रूपये, एक जोडी चांदी का पायल वजनी लगभग 40 ग्राम, एक जोडी बिछिया एक तोला, दो नग सोने की फुली एक-एक मासा, दो नग चांदी की अंगुठी आधा आधा तोला को रखकर ताला बंद कर चाबी को मेरी मां गोंदा बाई को दिया था तब जनक राम सौरा प्रार्थिया और इसके माता पिता को नीबू देकर घर के बाहर आंगन में एवं अन्य जगहों में नीबू को गडाने के लिये दिया गया नीबू गाडकर दस मिनट बाद वापस पेटी रखे कमरे में आया तब जनक राम सौंरा एवं उनकी पत्नी रात भर दिया को जलने देना और पेटी को नहीं खोलना है कहकर दोनो पति पत्नी चले गये सुबह पेटी को देखने पर नगदी रकम, सोने चांदी के गहने जुमला कीमती लगभग 60,000 रूपये को जनक राम सौरा और उसकी पत्नी चोरी कर ले गए थे कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर पता तलाश किया जा रहा था पता तलाश दौरान पता चला कि आरोपी जनक राम सौरा की मृत्यु हो गई है और आरोपिया जाली के जमीन जायदाद को बेचकर फरार थी, दिनांक 14.03.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बनियाडीह में चकरभाठा क्षेत्र की कुछ महिलाये घूम रही है जिसे महिला आरक्षक के साथ तलब कर पुछताछ करने पर नाम पता गलत बता रही थी कडाई से पुछताछ करने पर अपना नाम झुनिया बाई उर्फ शांति पति स्व जनक राम सौरा उम्र 55 साल निवासी जाली हा मुकाम चकरभाठा सौरा मोहल्ला का होना बतायी आरोपिया के खिलाफ अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपिया- झुनिया बाई सौरा उर्फ शांति बाई पति स्व जनक राम सौरा उम्र 55 साल निवासी जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर हा0मु0 चकरभाठा सौरा मोहल्ला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *