घर से निकले युवक की खेत में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली
00 सिर में चोट के निशान से पुलिस को हत्या की आशंका
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में आज दोपहर 12 बजे घर से निकले युवक की गांव के एक खेत में संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतक के सिर में चोट के निशान होने से पुलिस को हत्या की आशंका है। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके में पहुच कर मामले को जांच में लिया है।
सतीश कौशिक पिता भीष्म कौशिक उम्र 26 वर्ष निवासी संबलपुरी, आज लगभग 12:00 बजे अपने घर से निकला था। कुछ समय बाद सतीश कौशिक की मृत अवस्था में बॉडी गांव के पास स्थित खेत में पड़ी हुई मिली।
मृतक के सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथमदृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है एवं प्रकरण की जांच जारी है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
