छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

00 पुलिस ने जांच के बाद सुरक्षा बढ़ाई

बिलासपुर। बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद तत्काल सुनवाई स्थगित कर दी गई और पूरे परिसर को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया। बम निरोधक दस्ते के साथ पूरे परिसर की जांच हुई दोपहर बाद कुछ निर्धारित बेंचों में दोबारा सुनवाई शुरू की गई * सनद रहे कि , कुछ माह पहले भी इसी तरह एक मेल भेजकर धमकी दी गई थी *जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर सुबह साढ़े दस के लगभग किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेल भेजा , जिसमें कोर्ट बिल्डिंग को निर्धारित समय तक विस्फोट से उड़ाने की बात कही गई सूचना मिलते ही रजिस्ट्रार जनरल ऑफिस ने वरिष्ठ न्यायाधीशों और प्रशासन को अवगत कराया* चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में सुनवाई चल रही थी ,इसी तरह अन्य सभी बेंचों में मामलों की सुनवाई शुरू हो चुकी थी * आर जी की ओर से सीधे चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा को जानकारी दी गई , उन्होंने संदेश मिलते ही सुनवाई स्थगित की और कोर्ट रूम से चले गए * इसी तरह अन्य बेंचों में भी जानकारी मिलते ही सुनवाई स्थगित कर दी गई*बम निरोधक दस्ते के साथ एसएसपी भी पहुंचेयह जानकारी पुलिस प्रशासन को मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते के साथ साथ स्वयं भी हाईकोर्ट परिसर में पहुँच गये * टीम ने ग्राउंड फ्लोर से ही अपना काम शुरू कर दिया * इसके बाद बम निरोधक दस्ते को पुलिस डॉग समेत उपर कोर्ट रूम्स की ओर भेजा गया * एक-एक कर कोर्ट रूम्स की सघन जांच और तलाशी की जाती रही * जांच का एक दौर पूरा कर दोबारा फिर नए सिरे से तलाशी की गई * एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और साइबर सेल की टीम संयुक्त रूप से जांच की है * कोर्ट परिसर, पार्किंग, रिकॉर्ड रूम और आसपास के क्षेत्र की सघन तलाशी ली गई* पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है*स्थिति सामान्य, सतर्कता जारीदोपहर बाद तलाशी अभियान पूरा होने के बाद स्थिति सामान्य बताई गई, लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा गया है* पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह शरारत थी या किसी साजिश का हिस्सा* धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है* आईपी एड्रेस और सर्वर डिटेल खंगाले जा रहे हैं, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है*देश भर में मिल रहीं ऐसी धमकियांपिछले कई महीनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों को धमकी भरे ईमेल मिलते रहे हैं* छत्तीसगढ़ में भी राजनांदगांव सहित कई जिलों के जिला न्यायालयों को इसी तरह के ईमेल मिल चुके हैं* हर बार पुलिस ने व्यापक जांच और सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन धमकी भेजने वालों की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है* इस सिलसिले में बिलासपुर हाईकोर्ट को मिला यह ताजा ईमेल सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आया *दोबारा सुनवाईपुलिस के सघन अभियान के बाद हाईकोर्ट में लंच के बाद फिर से सभी बेंचों में दोबारा सुनवाई शुरू की गई * चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के अलावा जस्टिस रजनी दुबे,जस्टिस एन के व्यास , जस्टिस चन्द्रवंशी , जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की बेंच में दोबारा सुनवाई के लिए मामले नहीं पेश किये गये* शेष सभी बेंचों में मामलों की नियमित सुनवाई शुरू हो गई ।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed