हाईवे में संदिग्ध हालात में संदिग्ध घूमने वाली 5 महिला व 2 पुरूष गिरफ्तार
बिलासपुर। सकरी पुलिस ने देर रात हाईवे में संदिग्ध हालात में घूमने व अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 5 महिला व 2 पुरुष को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सकरी पुलिस को हाईवे में कुछ संदिग्ध महिला एवं पुरुष देर रात को घूमते है। इसके साथ वे अनैतिक कृत्य में संलिप्त है। इससे क्षेत्र में अनहोनी की आशंका है पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया।
थाना सकरी पुलिस द्वारा 05-09-2025 रात्रिकालीन विशेष कार्यवाही की गई।
इस दौरान 05 महिलाएँ एवं 02 पुरुष को संदेहास्पद परिस्थितियों में पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही की गई तथा उन्हें कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 04 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 128 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा प्रस्तुत किया गया है।