लायंस क्लब बिलासपुर सृजन ने पौधरोपण किया
बिलासपुर। आज सरकंडा थाना बिलासपुर में लायंस क्लब बिलासपुर सृजन के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पीपल आम बादाम का पेड़ लगाया गया इस गतिविधि में सरकंडा थाना के थाना प्रभारी नीलेश कुमार पाण्डे , सहा. उप.नि देवेन्द्र तिवारी , दिनेश तिवारी तथा क्लब प्रेसिडेंट ज़ोन चेयर पर्सन श्वेता शास्त्री ,सेक्रेटरी लक्ष्मी देवी पासवान, कोषाध्यक्ष चित्रलेखा वर्मा तथा अन्य लायंस मेम्बर आदित्य शास्त्री,एश्वर्या शास्त्री , अक्षिता तिवारी ,विवेक शास्त्री, राजेंद्र सरोज पटेल ,मेनका अभिषेक शर्मा, रंजना ठाकरे, रीतू वस्त्रकार , शुभांगी श्रीवास्तव, प्रांजल साहू, घनश्याम शास्त्री , दुर्गा यादव, शांतनु पांडे , अंकित तिवारी , पूनम वर्मा आदि उपस्थित रही। क्लब के द्वारा निरन्तर सामाजिक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा। सावन महीना में हरियाली को बचाये रखने यह कार्यक्रम रखा गया था।
