पहले प्रेम विवाह की फिर पति की हत्या करा दी, पुलिस की विवेचना ने मामले को उजागर किया
00 गोवा शराब की खाली बॉटल व तिफरा भट्टी की सीसीटीवी फुटेज से अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी
00 पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान कर पत्नी सहित चार हत्यारों को गिरफ्तार किया
00 प्रेम विवाह करने के बाद मारपीट पर पत्नी ने ही हत्या करवाई
बिलासपुर। 17 जुलाई .2025 को हिर्री माईन्स के पास थाना चकरभाठा में एक अज्ञात मृतक का शव मिला था जिसकी शिनाख्त नही हो सकी थी शरीर पर मिले चोंट के निशान से यह स्पष्ट था कि अज्ञात मृतक को प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या की गई है, मामले की गंभीरता को देखते हुये । रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने थाना चकरभाठा को तत्काल हत्या का प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिया। थाना चकरभाठा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामले में अज्ञात शव की शिनाख्त व आरोपियों की पतासाजी हेतु ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम ने घटना स्थल के आसपास के करीब 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरे के फुटेज खंगाली गई व टेक्निकल इन्पुट एकत्र कर। घटना की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की गई। प्राप्त टेक्निकल इन्पुट के आधार पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम ने अज्ञात मृतक कि शिनाखत ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) निवासी साहिल कुमार पाटले के रूप में की गई। तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार कडी से कडी जोडते हुये सभी तथ्यो को खंगालते हुये अज्ञात आरोपियो की पहचान की गई।
ऐसे हुई पहचान
पुलिस ने मौके में मिली शराब की खाली बॉटल को लेकर आसपास के शराब दुकानों के सीसीटीवी फुटेज को देखा। इसमें तिफरा सब्जी मंडी के दुकान से पल्सर सवार तीन लोगों द्वारा शराब खरीदने व चिकन लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद मोबाइल टावर डंप से मोबाइल नंबर व लोकेशन निकाल गया। तकनीकी साक्ष्य के बाद पुलिस ने जांजगीर जिला के बलौदा से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
00
पत्नी व उसकी माँ ने दी थी हत्या की सुपारी
मृतक साहिल पटेल निवासी मनोहरपुर थाना बलौदा ने गांव की वर्षा खूंटे से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह वर्षा के साथ तिफरा के कालिका नगर में रहने लगा। शराब पीने का आदि होने से वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसने इस सबन्ध में अपनी माँ सरोजनी खूंटे को बताई। इसके बाद माँ बेटी ने उसकी हत्या की योजना बनाई व एक लाख रु में साहिल पटेल की हत्या की राजाबाबू खूंटे को सुपारी दी व 8 हजार एडवांस दिया। राजाबाबू ने विकास आदिले को अपने साथ मिलाया। इसके बाद दोनों मृतक साहिल को अपने साथ ले गए। तिफरा सब्जी मंडी भट्टी से गोवा शराब ली, चखना में मुर्गा लिया व हिर्री माइंस खदान लेकर गए। पहले शराब पिलाई जब वह मदहोश हो गया तो हत्या का पहचान छिपाने चेहरे को विकृत किया था। पुलिस की नई तकनीकी जांच पद्धति ने आरोपियों को सीखचों में भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
01. श्रीमती सरोजनी खुंटे पति दिलीप खुंटे उम्र 38 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
02. श्रीमती वर्षा खुंटे पति साहिल पाटले उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. राजाबाबू खुंटे पिता अश्वनी खुंटे उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
04. विकास आदिले पिता विजय आदिले उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
वारदात में प्रयुक्त समान जप्त
01. बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 11 बी.जे. 1748
02. घटना में प्रयुक्त पत्थर।
03. आरोपियो के मोबाईल फोन 04 नग।
इस अंधे कत्ल को सुलझाने में इनके भूमिका महत्वपूर्ण रही
पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार , उप पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रशमीत कौर चावला। *निरीक्षक उत्तम साहू, अजरउद्दीन ,सउनि जीवन जायसवाल , प्र. आर. निर्मल सिह, अमर चन्द्रा, आतिश पारिक, देवमुन सिंह पुहुप ,आर. विकास राम, नवीन एक्का, मुकेश वर्मा, प्रेम सुर्यवंशी, अविनाश कश्यप, महादेव कुजुर, रवि यादव, निखील राॅव जाधव, विरेन्द्र गंवर्ध, अभिजीत डाहिरे, भागवत चंद्राकर, सतपुरन जांगडे, राकेश साहू की । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

