अधिवक्ता परिषद के मतदान तिथि में परिवर्तन करने की मांग
बिलासपुर। 30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी होने के कारण राज्य अधिवक्ता परिषद के मतदान तिथि में परिवर्तन करने की मांग की गई है। इस संबंध में परिषद के सचिव को पत्र लिखा गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद् वर्ष 2025 के मतदान दिवस में बदलाव के लिए अधिवक्ता अनीश तिवारी के द्वारा छ.ग. राज्य अधिवक्ता परिषद् के सचिव को पत्र लिखा गया है । विदित हो कि राज्य में परिषद् के सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी कि गई थी जिसमें मतदान दिवस 30 सितंबर 2025 निर्धारित किया गया है लेकिन उस दिन दुर्गा अष्टमी होने से न्यायालयों में पूर्व से अवकाश घोषित है ऐसे में मतदान प्रभावित होने की आशंका को लेकर मतदान दिवस में बदलाव को लेकर पत्र लिखा गया है ।
