सरकंडा पुलिस ने अपोलो के डाक्टर्स के खिलाफ चालान पेश किया
बिलासपुर। पेट दर्द की शिकायत पर उपचार के लिए भर्ती मरीज की मौत के मामले में सरकंडा पुलिस ने डाक के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया है।
सूत्रों के मुताबिक आदर्श नगर निवासी प्रिन्स छाबड़ा को पेट मे दर्द होने की शिकायत पर उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में डॉक्टर देवेंद्र सिंह, डॉ मनोज राय, डॉ भांजा एव डॉ केडिया ने जांच की। भर्ती होने के कुछ घण्टे बाद डॉक्टरों ने पॉइजन लेने से मरीज की मौत होने की बात कही और पुलिस को मेमो भेजा गया। सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर सिम्स में पीएम कराया। कई साल बीतने के बाद भी पीएम रिपोर्ट नही मिलने पर मृतक के पिता ने हाई कोर्ट में याचिका पेश की। हाई कोर्ट ने एक्सपर्ट व्यू माँगा। इसमे उपचार करने वाले डाक्टर्स क्या दवा दिया इसका उल्लेख नही किये जाने व डॉक्टर्स की लापरवाही करने रिपोर्ट पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अपोलो के डाक्टर्स के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मुचलका में छोड़ा था। पुलिस ने 15 अप्रैल को डॉक्टर देवेंद्र सिंह, डॉ मनोज राय, डॉ केडिया व डॉ भांजा के खिलाफ जिला न्यायालय में चालान पेश किया है। उल्लेखनीय है कि मरीज का उपचार में जिनका नाम है सभी अपने अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते है।
