सावधान नक्सली व आतंकवाद के अलावा रेलवे भी एंबुश लगाकर टिकट चेकिंग अभियान चला रही
192 यात्री अभियान में फसे
बिलासपुर। सावधान अभीतक हमे यह जानकारी होती थी कि आतंकवादी, नक्सली ऐम्बुस लगाकर देश की सुरक्षा में लगे जवानों को शहीद करते थे। नए परिभाषा में रेलवे ने मजबूरी व विभिन्न परिस्थितियों के कारण जनरल टिकट में आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ने ऐम्बुस लगाया है। इसी कड़ी में आज चाम्पा स्टेशन में ऐम्बुस लगाकर 192 अनियमित टिकट से यात्रा करने वालो को पकड़ा गया।
रेलवे के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन में आज एक विशेष टिकट जांच अभियान (एंबुश चेकिंग) का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) कौशिक मित्रा द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान कुल 192 मामलों में अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹73,270/- की जुर्माना राशि वसूल की गई। यह कार्रवाई यात्रियों में टिकटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रेलवे राजस्व हानि की रोकथाम हेतु की गई ।
इस अभियान में कुल 15 वाणिज्यिक स्टाफ के साथ-साथ 2 आरपीएफ तथा 2 आरपीएसएफ जवानों की सक्रिय भागीदारी रही। टीम ने प्रभावी समन्वय और सतर्कता के साथ प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में जांच कार्य को अंजाम दिया।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा से पूर्व उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। बिना टिकट यात्रा एक सामाजिक बुराई है, जो न केवल कानून के उल्लंघन का कारण बनती है बल्कि इससे रेलवे को राजस्व की हानि भी होती है।
ऐसे विशेष अभियान समय-समय पर भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे यात्रियों में टिकटिंग के प्रति अनुशासन बना रहे एवं रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो।
