युवक के मन में ऐसा आक्रोश, पहले उसने तलवार से कुत्ते को काट दिया, इसके बाद उसने महिला को बदनाम करने अश्लील फोटो जारी कर दिया,

रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

बिलासपुर। पिता के हरकत से नाराज युवक के मन में आक्रोश का ऐसा गुबार भरा की उसने पहले तलवार से कुत्ते को काट दिया, इसके बाद भी उसकी भावना को अनदेखी किये जाने पर उसने दूसरा रास्ता चुना जो उसे सीखचों में पहुँचा दिया।

पुलिस के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी निवासी शिवा देवांगन का पिता मनहरण देवांगन अपने परिवार से अलग हो कर गांव में किराया का मकान लेकर अलग रह रहे थे। शिवा देवांगन इस बात को लेकर नाराज था। उसने पहले मकान मालिक महिला को समझाने का प्रयास किया। इस पर भी बात नहीं बनी तो उसने दहसत फैलाने एक दिन तलवार लेकर गया और सामने कोई नहीं दिखने पर घर के बाहर एक कुत्ते को तलवार से काट दिया। महिला व ग्रामीण युवक के इस आक्रोश को अनदेखी कर दिया। इसके बाद युवक ने दूसरा रास्ता तलाश किया। उसने फेस बुक व दूसरे माध्यम से मकान मालिक महिला की बेटी का विभिन्न ऐंगल से फ़ोटो निकाला व एडिट का अश्लील फोटो तैयार किया और उक्त महिला को इसके जानकारी दी व पिता को नहीं रखने की मांग की। महिला ने उसकी बातों को तवज्जों नहीं दी। इसके बाद युवक ने महिला की बेटी का उक्त फ़ोटो नेट में अपलोड कर दिया। फ़ोटो अपलोड होने के बाद महिला ने रतनपुर थाना में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरी.मेलाराम कठौतिया, आर. हरनारायण नेटी, बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed