फार्म हाउस में संचालित जुआ फड़ में
बिलासपुर पुलिस का प्रहार
000 14 जुआरी गिरफ्तार, 304200रू नगदी सहित 5 कार एवं 17 नग मोबाईल जप्त
बिलासपुर। कोटा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश मार्गदर्शन में रविवार को थाना क्षेत्र के कश्यप फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ में दविश देकर जुआ खेल रहे 14 रसूकदार जुआरियों को गिरफ्तार कर 3 लाख से अधिक रकम, 5 महंगी 4 पहिया वाहन, 17 नग मोबाइल जप्त किया है। सभी के विरुद्ध प्रतिबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर श्रीमति अर्चना झा एवं एस.डी.ओ.पी. कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग के हमराह कोटा पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 01.06.2025 को सूचना मिला कि बंटी कश्यप के फार्म हाउस अजयपुर में बड़ी तादात में शहर से जुआड़ियान आये हुये हैं जो पैसों का दांव लगाकर ताशपत्ती नाम जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर एसीसीयू प्रभारी अति. पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना कोटा की संयुक्त टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया कुछ जुआरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने घराबन्दी कर 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर 5 महँगी कार, 17 नग मोबाइल, 3 लाख 4 हजार 200 रुपये, ताश पत्ती जप्त किया है। पुलिस ने जुआ एक्ट के अलावा आरोपियों के खिलाफ प्रितिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई किया है।
0000
मौके से जप्त वाहन नंबर सहित
मौके पर खड़ी कार इनोवा क्र. CG10 AE 8187, टिआगो कार क्र. CG 10 AM 1573, बलैनो कार क्र. CG 10 AZ 5491, किया सेल्टॉस कार क्र. CG 10 BK 3849 एवं विटारा ब्रेजा कार क्र. CG 10 BE 7804 को जप्त किया गया है, आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किया जा रहा है।।
———————
*गिरफ्तार आरोपीगण
01. मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव कश्यप उम्र 68 वर्ष निवासी तेलीपारा अजित हॉटल के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
02. हरिओम साहू पिता रमाकांत साहू उम्र 44 वर्ष निवासी खमतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
03. दीपक सोनी पिता घनश्याम सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी अशोक विहार चांटीडीह सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
04. ज्वाला सूर्यवंशी पिता स्व. छेदीलाल सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष निवासी मंगला आजाद चौक थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
05. प्रदीप पाण्डेय पिता जे.पी. पाण्डेय उम्र 42 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा।
06. राकेश कहार पिता समय लाल कहार उम्र 48 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास चांटीडीह सरकण्डा।
07. शांतनु बघेल पिता तेजूराम बघेल उम्र 40 वर्ष निासी राजकिशोर नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा।
08. राजेन्द्र कुम्हारे पिता बाबूराम कुम्हारे उम्र 61 वर्ष निवासी तेलीपारा अजीत होॅलट के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
09. मनोज कश्यप पिता रामचंद्र कश्यप उम्र 43 वर्ष निवासी कुदुदण्ड माताचौरा के पास थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
10. यशोधर कश्यप पिता राजेश कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
11. सगर कश्यप पिता भीमा कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी कश्यप कालोनी गली नं. 3, करबला रोड थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर।
12. महेन्द्र वर्मा पिता अशोक कुमार वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी तेलीपारा मेडिकल काम्प्लेक्स थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
13. सिरीश कश्यप पिता स्व. धु्रव कश्यप उम्र 50 वर्ष निवासी ईमलीपारा पुराना बस स्टैण्ड थाना सिटी कोतवाली।
14. राज कुमार तेजवानी पिता स्व. खिमन दास तेजवानी उम्र 61 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
