जांजगीर जिला के प्रतिभा ऋषि कुमार चंद्रा को पीएचडी

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विवि बिलासपुर के अंतर्गत ऋषि कुमार चंद्रा को राजनीति विज्ञान में डाक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई है। सक्ती जिले के ग्राम हसौद निवासी ब्रजभूषण चंद्रा के कनिष्ठ पुत्र ऋषि शासकीय महाविद्यालय चंद्रपुर में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपना शोध कार्य अनुसूचित जाति महिलाओं की सशक्तिकरण में स्वसहायता समूहों की भूमिका (जांजगीर-बांपा जिले के जैजैपुर विकासखण्ड के विशेष संदर्भ में) विषय पर डॉ. एसके यादव के निर्देशन में पूर्ण किया है। श्री चंद्रा हाई कोर्ट के अधिवक्ता योगेश चंद्रा के अनुज है। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई ग्रामीण परिवेश में की है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed