मानिकपुरी पनिका समाज का प्रादेशिक निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ
महादेव घाट रायपुर में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज की आहुत बैठक समाज के प्रादेशिक निर्वाचन के लिए अहम निर्णय लिए गए । बैठक की शुरूवात सद्गुरू कबीर साहेब के मंगल आरती से हुई। जिसमें प्रदेश के सभी निर्वाचन अधिकारी सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी और समाजिक वृंद शामिल हुए। बैठक प्रारंभ होते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश मानिकपुरी के द्वारा प्रदेश की मतदाता सूची के प्रकाशन से सभी को अवगत कराया और बताया कि इस बार छत्तीसगढ के पूरे 33 जिलों से हजारों की संख्या में सामाजिक लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम और पता की प्रविष्टि कराया है ।
इसी के साथ निर्वाचन हेतु नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई जो
द 23-मई तक जारी रहेगी । नामांकन फॉर्म
सभी जिला मुख्यालयों में वितरण हेतु उपलब्ध करा दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी जो फार्म समय पर जमा करने में असमर्थ हो वे निर्वाचन अधिकारी से चर्चा पश्चात आन लाइन नामांकन की सुविधा प्राप्त कर सकेगें ।
नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी 25 मई की जावेगी तथा उसी दिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुनाव चिन्ह का आबंटन किया जावेगा प्रदेश में मतदान प्रक्रिया 15-जून- दिन रविवार को सुबह 9-00 बजे से दोपहर 3-00 बजे तक होगा जिसमें प्रदेश के सभी जिलों एंव विकास खंडों में सुविधापूर्ण मतदान हेतु मतदान केन्द्र बनाए जाएगें।
प्रदेश निर्वाचन समिति इस बार पदों की संख्या में वृद्धि करते हुए कुल नौ पद का निर्वाचन कराएगी जिसमें महिलाओं और युवाओं को भी नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा । इस तरह प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश कोषाध्यक्ष हेतु एक एक पद, प्रदेश उपाध्यक्ष हेतु तीन पद जिसमें एक वरिष्ट, एक महिला तथा एक युवा उपाध्यक्ष होगें ।
प्रदेश सचिव तथा सह सचिव का भी एक एक पद सृजित किया गया है एक पद महिला के लिए सुरक्षित रखा गया है । समिति द्वारा सभी पदों के लिए नामांकन राशि तय कर जानकारी दे दी गई है । प्रदेश के समाजिक निर्वाचन हेतु समाजिक नियमावली बनाकर समस्त समाजिक वृंद को सोशल मिडिया, प्रिंट
मिडिया आदि के माध्यम से पहुंचाने का प्रयास किया गया है । नामांकन प्रक्रिया
प्रारंभ होने पर विभिन्न पदों के लिए नामांकन फॉर्म का वितरण कर दिया गया है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सह सचिव के पद भी शामिल है ।
बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी घनश्याम दास मंहत ने कहा कि प्रदेश में समाज को सही और स्वच्छ दशा दिशा देने के के लिए यह अच्छा अवसर है ।प्रदेश की सारी प्रतिभाएं प्रादेशिक मंच पर अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर समाज विकास की नयी ऊंचाईयों को आयाम देगें।
बैठक में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश मानिकपुरी, सहायक निर्वाचन अधिकारी घनश्याम दास मंहत, मनोहर दास बघेल, जिला निर्वाचन अधिकारी गिरधर दास, तुलसीदास, छेदी लाल, लखन दास, भरत दास गोपाल दास, राघवेन्द्र दास माधव दास, त्रिलोकी दास, मनोहर दास, दीपक दास, राजीव दास, शेखर दीवान, नान्ही दास, सेवक दास, निर्मल दास सहित आमिन माता श्रीमती वेदमति, रेखा, मनीषा दास, तृप्ति दास और काफी संख्या में समाजिक वृंद उपस्थित रहे ।
