पुलिस ने जेवर ठगने वाले शातिर ’’अन्तर्राज्यीय गिरोह’’ को 200 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तार किया

बिलासपुर। शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को जेवर शुद्धिकरण करने का झांसा देकर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

18.अप्रैल 2025 शाम प्रार्थीया हेमतला भोसले उम्र करीब 70 साल को अज्ञात ठग पहने जेवर की शुद्वीकरण करने के नाम पर उतरवाकर अपने पास रख लिये प्रार्थीया को कागज का बंडल कपडे में बांधकर दिया। अरोपी के जाने के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज की गई।

घटना की सूचना पर एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने हेतु निर्देश दिया गया।

ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके आवागमन के संबंध महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर आरोपियों की धरपकड हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया।

सायबर सेल व थाना सिविल लाईन टीम से उप निरीक्षक ओ.पी. कुर्रे की विशेष टीम आरोपीयो की पतासाजी हेतु रवाना की गई ,जो आरोपियों का पीछा करते हुये टेक्निकल इन्पुट के आधार पर दिल्ली रवाना हुये थे, दिल्ली पहुचने के बाद पता चला की संदेहीगण उज्जैन (मध्य प्रदेश) चले गये, तब टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर संदेहियों को टेक्निकल इन्पुट के आधार पर पकडकर उनसे पूछताछ किये, आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर संपत्ति बारमादगी हेतू उन्हे साथ लेकर वापस दिल्ली आये। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई मशरूका 02 नग सोने की चुडी, 02 नग सोने का चैन नगदी रकम बरामद किया गया है सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर के गोल-बाजार में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है, आरोपियों से विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

000

टीम में शामिल सदस्य सम्मानित होंगे

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व ए.सी.सी.यू. अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह निरी. एस.आर. साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी. अजहररूद्दीन प्रभारी ए.सी.सी.यू., उप निरी. ओम प्रकाश कुर्रे प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, राहुल सिंग, आरक्षक सोनू पाल, दीपक उपध्याय, विरेन्द्र गंधर्व, विरेन्द्र सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, निखील जाघव, नवीन एक्का महिला आरक्षक ओम वैष्णव की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

000000

नाम गिरफ्तार आरोपी

01. मनोज सोलंकी पिता प्रताप सिंह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।

02. शांति देवी पति मनोज सोलंकी उम्र 39 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।

03. विजय सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 28 साल विषणु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।

04. सीमा सोलंकी पति विजय सोलंकी उम्र 24 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।

*बरामद संपत्ति

01. दो नग सोने की चुड़ी

02. दो सोने की चैन

03. नगदी रकम 10000 ₹

जुमला कुल करीब सोने के जेवर चुडी व चैन व नगदी रकम 10000रू कुल किमती लगभग 5 लाख रू।

 

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed