दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री के एस मूर्ति नहीं रहे
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर एवं उपाध्यक्ष एन एफ आई आर नई दिल्ली के एस मूर्ति का आज सुबह तड़के उनके निवास स्थान विशाखापट्टनम में निधन हो गया। श्री मूर्ति विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे,उनका अंतिम संस्कार 31/03/2024 को विशाखापट्टनम मे किया जाएगा।
श्री मूर्ति के निधन से मज़दूर कांग्रेस ने अपना एक शीर्षस्थ नेता ही नही खोया बल्कि एक ऐसा व्यक्तित्व जो कर्मचारियों के हक़ की लड़ाई मे सदैव आगे रहें।
