बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश छाबड़ा नहीं रहे
बिलासपुर। अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड रहा है कि पंजाबी कालोनी दयालबंद निवासी बुधवारी बाज़ार व्यापारी संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय मंगल सेन छाबड़ा के सुपुत्र श्री चंद्रप्रकाश छाबड़ा का स्वर्गारोहण आज 20/01/2025 सोमवार शाम 6:30 बजे दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में हो गया है । श्री छबड़ा बाजार के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से चर्चा करने दिल्ली गए थे।अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें सर गंगा राम में भर्ती किया गया था। जहाँ उपचार के दौरान उनका आज निधन हो गया। वे
*नितिन छाबड़ा[काकू] (भाजपा युवा मोर्चा) नेता एवं
नेहा गांधी झारसुगुडा के पिताजी रोहित गांधी झारसुगुडा के ससुर , सत्यप्रकाश छाबड़ा , विजय छाबड़ा , सुशील छाबडा के भाई थे।संस्थान : स्टील इंपोरियम बुधवारी बाज़ार बिलासपुर छत्तीसगढ के संचालक थे। 21 जनवरी की अपरान्ह 4 बजे उनकी अंतिम यात्रा निवास: पंजाबी कालोनी टूटेजा ट्यूटोरियल वाली गली दयालबंद से निकलेगी। बुधवारी बाजार के व्यापारियों में उनके निधन से शोक व्याप्त है।
