नाबालिग बच्ची का गर्भपात कराने एवं भ्रूण को साक्ष्य जानते हुए नष्ट करने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार
बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग का अवैध गर्भपात एवं भ्रूण को अरपा नदी में फेकवा कर साक्ष्य नष्ट करने वाली महिला चिकित्सक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।
पुलिस के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर आरोपी गणेश सोनी, उम्र 3० वर्ष, निवासी बुधवारी द्बारा दिसंबर 2023 से लगातार शारीरिक संबंध बनाया। नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी गणेश सोनी द्बारा अस्पताल में महिला डॉक्टर की सहायता से पीड़िता का गर्भपात कराया गया। मामले में नाबालिग पीड़िता का अवैध गर्भपात करने एवं साक्ष्य को नष्ट किए जाने को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बालिका संबंधी अपराध होने के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिह ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस द्बारा विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान नाबालिग पीड़िता का गर्भपात कराए जाने के संबंध में महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह से पूछताछ की गई। जांच में महिला डॉक्टर की संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए। विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि महिला डॉक्टर को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसके द्बारा पीड़िता का गर्भपात कराया गया। साथ ही, गर्भपात के पश्चात भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य जानते हुए अरपा नदी में नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, नाबालिग बालिका के साथ घटित अपराध की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई। महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह पिता रेशम लाल मसीह, उम्र 43 वर्ष, निवासी आयुष्मान होटल के पास, उसलापुर, के विरुद्ध अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर 13 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed