हाईकोर्ट में पांच न्यायाधीशों को मिले नए कोर्ट रूम
0 छह नए जजों के लिए भी तैयारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने की संभावना के बीच नए कोर्ट रूम और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के पांच न्यायाधीशों को नए कोर्ट रूम आवंटित किए गए हैं। वहीं, छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी मिलने के बाद उनके लिए भी हाईकोर्ट में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
हाईकोर्ट में जारी नई व्यवस्था के तहत न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू को कोर्ट रूम नंबर 1, न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास को कोर्ट रूम नंबर 2, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत को कोर्ट रूम नंबर 3, न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी को कोर्ट रूम नंबर 9 और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल को कोर्ट रूम नंबर 10 आवंटित किया गया है।
इधर, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भी 30 अक्टूबर को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है* इनमें बार कोटे से आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुष्टि उर्फ आर.एन. पुष्टि उर्फ रतन पुष्टि, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नाम शामिल हैं* वहीं, बेंच कोटे से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है* छह नए न्यायाधीशों के आने से हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ेगी* इसे देखते हुए कोर्ट रूम, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed