प्रकृति पुकारे वेलफ़ेयर फाउंडेशन की संस्थापिका नीरज सक्सेना ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की
बिलासपुर। सामाजिक पर्यावरण संरक्षण संस्थान प्रकृति पुकारे वेलफ़ेयर फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती नीरज सक्सेना ने बुधवार को राज्यपाल महामहिम रमेन डेका से सौजन्य से भेंट कर जलकुंभी के नव प्रयोग एवं संस्था द्बारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्य पर विस्तार से चर्चा किए। राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन लोक भवन रायपुर में बिलासपुर के प्रमुख सामाजिक पर्यावरण संरक्षण संस्थान प्रकृति पुकारे वेलफ़ेयर फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती नीरज सक्सेना ने सौजन्य से भेंट की इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जलकुंभी के नव प्रयोग तथा उसके रेशे से वस्त्र निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण सामाजिक जागरुकता और बिलासपुर क्षेत्र में संस्था द्बारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों पर सार्थक चर्चा हुई इस अवसर पर डॉक्टर मनीष सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। राज्यपाल ने संस्था द्बारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने किए जा रहे कार्य की सराहना की है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed