इलाहाबाद हाईकोर्ट जज के व्यवहार के विरोध में
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार का निंदा प्रस्ताव
बिलासपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर 49 में 27 अक्टूबर को न्यायमूर्ति अजय भनोट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, बिलासपुर ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है। एसोसिएशन ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा भी की है।
इस संबंध में 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायमूर्ति अजय भनोट के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल, सचिव अनिल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गौतम खेत्रपाल, महिला उपाध्यक्ष मांडवी भारद्वाज सहित अधिवक्ता विजय साहू, आस्था शुक्ला, राहुल मिश्रा, हरप्रीत भाटिया, प्रज्ञा पांडेय, अमन पांडेय, अभिषेक पांडेय, त्रिवेणीशंकर साहू, शरद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, उज्ज्वल चौबे, लक्ष्मीन कश्यप और दीप्ति शुक्ला उपस्थित थे।एसोसिएशन ने अपने प्रस्ताव में कहा कि अधिवक्ता हित सर्वोपरि हैं और अधिवक्ताओं के सम्मान एवं गरिमा की रक्षा के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट किया कि इस मामले में वह इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के साथ खड़ा है और उसे अपना पूर्ण समर्थन देता है।

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed