चीफ जस्टिस सिन्हा का  ओवेशन आज

ओवेशन का यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण  होगा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनका विदाई समारोह कल 3 सितंबर को दोपहर बाद कोर्ट हाल वन में आयोजित होगा। उन्होंने 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी और करीब साढ़े तीन साल की सेवा के बाद वे रिटायर्ड होंगे। लगभग साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में जस्टिस सिन्हा की प्राथमिकता न्यायिक व्यवस्था को जिला स्तर तक मजबूत करने, अदालतों के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने और न्यायिक प्रक्रिया में तकनीक के अधिकतम इस्तेमाल की रही। उनके कार्यकाल में दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों तक न्याय की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिखाई दिया। इसका उदाहरण मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जैसे दूरस्थ क्षेत्र में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना है, जिससे लोगों को न्याय के लिए राजनांदगांव की लंबी दूरी तय करने की जरूरत कम हुई। जिला न्यायपालिका के ढांचे पर विशेष जोर उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में रहा। मार्च 2023 से मार्च 2025 के बीच जिला न्यायालयों के लिए बड़ी संख्या में निर्माण और नवीनीकरण कार्य स्वीकृत हुए। इस अवधि में 61 जिला न्यायालय कक्ष, दो फैमिली कोर्ट कक्ष और तीन कमर्शियल कोर्ट कक्ष निर्माणाधीन बताए गए थे। दुर्ग, रायगढ़, कांकेर, भानुप्रतापपुर, सुकमा, करतला, पामगढ़ सहित कई स्थानों पर न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कोर्ट भवन तथा आवासीय परिसरों की दिशा में काम आगे बढ़ा। जस्टिस सिन्हा के कार्यकाल में न्यायपालिका के डिजिटलीकरण को भी गति मिली। जून 2025 में रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा में डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर शुरू किए गए। सभी 23 जिला न्यायालयों को जिला अस्पतालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोड़ने की व्यवस्था और आपराधिक मामलों में ई-समन की शुरुआत भी इसी दिशा के महत्वपूर्ण कदम रहेl

.लाइव प्रसारण

जस्टिस सिन्हा के ओवेशन का यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण होगा , इसके लिए हाईकोर्ट प्रोटोकाल ने एक क्यु आर कोड भी जारी किया है .

kamlesh Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *